कोरबा। एमपी नगर निवासी श्री कमलेश टांक (62 वर्ष) का आज सुबह करीब 3:00 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
स्वर्गीय कमलेश टांक अपने पीछे परिवार में पुत्री प्रेरणा एवं तृष्णा सहित अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं। वे सामाजिक रूप से सक्रिय और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी माने जाते थे।
उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:00 बजे पौड़ी बाहर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा, जहां परिजन, रिश्तेदार एवं क्षेत्रवासी उन्हें अंतिम विदाई देंगे।















