Saturday, February 14, 2026

किसानों की सुविधा के लिए गांवों में लग रहा किसान चौपाल, कृषि संवाद को मिल रहा सशक्त मंच

Must Read

कोरबा। किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन व कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित पहल किसानों के लिए उपयोगी और परिणामदायी साबित हो रही है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किसान चौपालों में किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, फसल विविधीकरण, संतुलित खाद-कीटनाशक उपयोग, मिट्टी परीक्षण, सिंचाई प्रबंधन, प्राकृतिक व जैविक खेती के साथ-साथ फसल बीमा और समर्थन मूल्य से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों द्वारा सरल भाषा में किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। किसान चौपाल में बड़ी संख्या में किसान भाग लेकर अपनी फसल उत्पादन, लागत, रोग-कीट प्रबंधन और विपणन से संबंधित समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं। मौके पर ही समाधान मिलने से किसानों का उत्साह बढ़ा है और खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में सकारात्मक वातावरण बना है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार किसान चौपाल का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ना है। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्र अनुदान सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देकर पात्र किसानों का पंजीयन भी कराया जा रहा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि किसान चौपाल के माध्यम से उन्हें नई तकनीकों की जानकारी मिल रही है और खेती में होने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो रहा है। इससे उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने में मदद मिल रही है।

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक, होली के दौरान पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने दिए निर्देश

कोरबा 14फरवरी 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज नगरीय निकायों की विभागीय समीक्षा बैठक लेते हुए निर्देशित किया कि...

More Articles Like This