KORBA:विनय मिश्रा होंगे निगम आयुक्त,आदेश जारी

Must Read

कोरबा। नगर पालिक निगम,कोरबा के आयुक्त आशुतोष पांडेय के प्रशिक्षण अवकाश पर होने के कारण राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर नगर पालिक निगम कोरबा के लिए विनय कुमार मिश्रा को आयुक्त नियुक्त किया गया है। आशुतोष पांडेय 13 जून 2025 तक प्रशिक्षण अवकाश पर रहेंगे। 5 मई से उनके अवकाश पर जाने के बाद उपायुक्त विनय कुमार मिश्रा प्रभारी आयुक्त के तौर पर कामकाज संभाल रहे थे किंतु शासन ने उन्हें आयुक्त नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश जारी होने उपरांत वे पूर्ण रूपेण आयुक्त की तरह सारे प्रशासनिक अधिकार से काम काज संपादित कर सकेंगे।

- Advertisement -
Latest News

जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने किया मेगा एआई बिजनेस ट्रेनिंग का आयोजन

जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा व्यवसायियों, उद्यमियों, स्टार्टअप संचालकों एवं प्रोफेशनल्स के लिए “द मेगा बिजनेस ट्रेनिंग – एआई टूल्स...

More Articles Like This