Tuesday, June 10, 2025

KORBA सुशासन तिहार:-शासन की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का किया गया वितरण… प्रदर्शनी के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी

Must Read

कोरबा 05 मई 2025/सुशासन तिहार अन्तर्गत तृतीय चरण में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा जिले में आज पाली ब्लाक के मदनपुर, कोरबा ब्लाक के भैंसमा और पोंड़ी उपरोड़ा ब्लाक के पसान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं पर आधारित प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विभाग द्वारा जिले में किये गये महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों को बताया गया। जनसंपर्क विभाग के श्री मनीष यादव द्वारा पाली ब्लाक के मदनपुर में प्रदर्शनी लगाकर प्रचार सामग्री- हम सबके राम, सुशासन के नवीन आयाम, आदिवासियों का उत्थान, विष्णु का सुशासन, जनादेश परब रिपोर्ट कार्ड, खुशियों का आशियाना, छत्तीसगढ़ जनमन आदि का वितरण किया गया। प्रदर्शनी में पहुंची श्रीमती हेमबाई, दुखनी धु्रव, बैशाखा अहिर, अनार कुंवर, प्रतिमा अहिर, सुमन खैरवार, फुलचंद, राजाराम, बिरजू खैरवार, नारायण प्रसाद आदि ने प्रचार सामग्री प्राप्त करने के पश्चात कहा कि इससे शासन की योजनाओं की जानकारी मिलेगी और वे भी योजनाओं के संबंध में अन्य किसी को बता पायेंगे। महिलाओं ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त होती है। यह राशि हर माह वे खाते से निकाल लेती हैं। राशि का उपयोग घर के जरूरी खर्चों के लिये किया जाता है।

- Advertisement -
    Latest News

    गरियाबंद में पत्रकारों पर हमला — लोकतंत्र के प्रहरी असुरक्षित, माफिया बेलगाम,देखिए विडिओ छत्तीसगढ की बडी खबर

    रिपोर्ट: मनीष जायसवाल, JB News Korbaगरियाबंद/कोरबा, छत्तीसगढ़।छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अब निशाने पर है। गरियाबंद जिले के...

    More Articles Like This