KORBA: कार बनी चिता,चालक सहित 2 की मौत का अंदेशा,देखिए विडिओ-

Must Read

पसान मार्ग में आधी रात पेड़ से टकराने के बाद लगी आग
कोरबा। एक दिल दहला देने वाली घटना में कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लैंगा-कारीमाटी मार्ग में मध्य रात्रि करीब दो से तीन बजे के बीच एक कार में आग लग गई। कार में कौन और कितने लोग सवार थे, इसका पता नहीं चल सका है वहीं कार पूरी तरह जल जाने के कारण उसका नंबर भी मिट चुका है।
प्रारंभिक सूचनाओं व दिशा के मुताबिक यह कार कोरबा की ओर आ रही थी कि कारीमाटी से गुजरने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से उतरने के बाद पेड़ से टकराकर थम गई। इसके बाद कार में आग लग गई और इसमें सवार लोग नहीं निकल पाए। कार ही उनकी चिता बन गई। कार चालक के अलावा पीछे की सीट पर एक अज्ञात शख्स की अपुष्ट मौजूदगी का अंदेशा मिल रहा है।

कुल मिलाकर अभी तक जो बातें सामने आई है उसमें इस कार चालक सहित दो लोगों की मौत की बात हो रही है। पुष्ट तौर पर अभी कुछ भी कहा जाना संभव नहीं है कि ऑल्टो कार में चालक के अलावा कितने लोग सवार थे। घटना की सूचना उपरांत फॉरेंसिक की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है। मौके पर पसान थाना की पुलिस मौजूद है। बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी यहां एकत्र हैं और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि यह कार किसकी है, कार में कौन-कौन लोग सवार थे और कहां से आकर कहाँ जा रहे थे।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This