KORBA: बाँकी नगर पालिका में तालाबंदी के दौरान हंगामा – CMO और नेता प्रतिपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक, देखें वीडियो

Must Read


कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… बाँकीमोंगरा नगर पालिका कार्यालय में आज उस समय हंगामा मच गया, जब कांग्रेस पार्षदों ने तालाबंदी की कोशिश की।
मौके पर मौजूद सीएमओ ज्योत्स्ना टोप्पो और नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते झूमाझटकी तक पहुंच गई।
पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया है।


नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा में स्वीकृत निर्माण कार्यों की मांग को लेकर आज कांग्रेस पार्षदों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
कहासुनी उस समय बढ़ गई जब पार्षद गेट बंद करने लगे और सीएमओ ने उन्हें रोका।
मामला इतना बढ़ा कि कर्मचारियों के बीच धक्का मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


“वे लोग जबरन गेट बंद कर रहे थे… मैंने मना किया तो मुझे और कर्मचारियों को पीछे धकेला गया… हम डरे हुए हैं।” नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि पालिका परिषद के द्वारा कार्यों में मनमानी की जा रही है। शायद उनकी मंशा यह भी है कि विपक्ष के पार्षदों को किसी भी तरह की कोई जानकारी विकास कार्यों के संबंध में ना दी जाए, इसलिए ठेकेदारों के द्वारा प्रारंभ किये जा रहे कार्यों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी जाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ भाजपाई पालिका दफ्तर में बैठकर टाइम पास करते रहते हैं जिससे विभाग के कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा है कि 15 दिन के भीतर यदि मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

तालाबंदी के दौरान नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के अलावा पार्षद तेजप्रताप सिंह,राकेश अग्रवाल,नवीन कुकरेजा,राजकुमार मिश्रा,नवल किशोर पंडित, संदीप डहरिया,पवन गुप्ता,बंशी कुमार,तालिका लालू साहू,राजकुमार मिश्रा,इंद्रजीत बींझवार,मंदीप शर्मा,शब्बीर ख़ान,एनएसयूआई ज़िला महामंत्री जुनैद मेमन,इस्माइल,प्रमोद करके,आदिल ख़ान,बबलू मारवा,धनंजय राठौर,नानू कर्ष,मनोज साहू,संदीप कुमार,डब्ल्यू साहू,आयुष यादव,अंशकुमार,लक्ष्मी पटेल,लखन पात्रे,सागर कुमार, अजीज ख़ान,गुलसंदीप,नंदलाल,सुनीता मिरी,बउवा,विराटसिंह,बृजेश,आरती,शुभम गुप्ता,राहुल कैवर्त, रोहित राज,साहिल कुर्रे,मयंक चौहान,मनोज कैवर्ट,गणेश,अंशु गुप्ता,धर्मेंद्र,शिवा साहू,दिनकर निराला, दीवकार निराला, यशवंत,सुनील,रोहित,प्रिंस बघेल,राजेंद्र प्रसाद,प्रमेन्द्र दास,रामायण सिंह,विनोद यादव,संदीप यादव, छोटू, गोलू,ननका आदि अनेक कांग्रेसी व आमनागरिक उपस्थित थे।


“हमने निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की थी… बार-बार कहने पर भी जवाब नहीं मिला, इसलिए मजबूरी में विरोध किया।”


इस घटना के बाद सीएमओ की शिकायत पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास सहित पांच पार्षदों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
बाँकीमोंगरा थाना में मामला बीएनएस की धारा 221, 132, 191(2), और 190 के तहत दर्ज किया गया है।


तो आपने देखा कैसे नगरपालिका कार्यालय में विरोध प्रदर्शन ने तूल पकड़ लिया।
अब देखना होगा कि इस घटना के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है।
ऐसी ही और खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया पांडुलिपि संग्रहकर्ताओं से संवाद,देखिए विडिओ

जगदलपुर, 24 अप्रैल 2026/ ज्ञानभारतम अभियान के अंतर्गत जिले में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं संग्रहण कार्य को गति...

More Articles Like This