KORBA:-5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को किया गया चार्ज….बुधवारी व कोसाबाड़ी सबस्टेशन से 120 एम्पीयर लोड होगा कम

Must Read


  • कोरबा l कोरबा शहर के सी/डी/एफ टाईप कॉलोनी में निर्मित नवीन उपकेंद्र 33/11केवी में 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का चार्जिंग विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक ने किया। सबस्टेशन के शुरू हो जाने से शहर के 3 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। 1 करोड़ 98 लाख की लागत से निर्मित उपकेन्द्र के शुरू हो जाने से बुधवारी व कोसाबाड़ी सबस्टेशन से 120 एम्पीयर लोड कम होगा। यहां दो इनकमिंग सप्लाई लाइन होगी। 3 फीडर उपकेन्द्र से निकल रहे हैं।
    बुधवार को सी/डी/एफ टाईप कालोनी में नवीन उपकेंद्र 33/11केवी का शुभारंभ पावर वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर, मंजूषा भीम सिंह कंवर की उपस्थिति में 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का पूजन व पैनल आपरेट कर चार्जिंग किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ कोरबा वृत्त के सचिव यशवन्त राठौर ने भारत माता के उद्घोष से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सभी अतिथियों को मंचस्थ किया। प्रबंध निदेशक ने 33/11केवी नवीन उपकेंद्र के बनने से कालोनी के लगभग 3000 उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति में सुधार तथा निर्बाध विद्युत सप्लाई होंगी। जानकारी देते हुए आगे बताया कि इस नवीन उपकेंद्र के चालू होने से इनकमिंग डबल सप्लाई 33केवी रजगामार व पुटकापहाड का लाभ प्राप्त होगा। इससे तीन 11केवी फीडर जुनियर क्लब, आरामशीन तथा निहारिका क्षेत्र के व्यवसायियों के लिए कमर्शियल फीडर से विद्युत आपूर्ति होगी।
- Advertisement -
Latest News

Petrol-Diesel पर Fake News Alert: सरकार ने दी चेतावनी, अफवाह फैलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि देश में...

More Articles Like This