कोरबा: 9वीं-10वीं की छात्राओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, छात्रावास की समस्या से कराया अवगत,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। कोरबा जिले की शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत 9वीं और 10वीं कक्षा की छात्राओं ने छात्रावास संबंधी समस्या को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। छात्राओं ने बताया कि कन्या छात्रावास को मिनीमाता क्षेत्र में स्थानांतरित किए जाने के बाद उन्हें स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


छात्राओं का कहना है कि छात्रावास दूर होने से रोजाना आवागमन में समय अधिक लग रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही यात्रा के दौरान सुरक्षा और अन्य असुविधाओं का भी सामना करना पड़ता है। ट्रांसफर सर्टिफिकेट मांगने पर वहां के अधिकारी टीसी  नहीं देने के बात करते हैं
ज्ञापन के माध्यम से छात्राओं ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की कि उनकी समस्या को गंभीरता से देखते हुए छात्रावास की व्यवस्था पर पुनर्विचार किया जाए, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए बेहतर और सुविधाजनक माहौल मिल सके।


जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्राओं का आवेदन प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
JB News Korba Chhattisgarh | Manish Jaiswal JB

- Advertisement -
Latest News

करंट लगने से 61 वर्षीय महिला की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

कोरबा। जिले में करंट लगने से एक 61 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका...

More Articles Like This