कोरबा. शहर को साफ सुथरा बनाने जा रहे प्रयासों के सार्थक परिणाम आने आने लगे हैं। तीन लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहर में कोरबा देश आठवां सबसे साफ सुथरा बन गया है। साफ सफाई क्षेत्र में कोरबा छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। इस वर्ष कोरबा ने गारवेज फ्री सिटी में 3 स्टार की रैंकिंग प्राप्त करने के साथ ओडीएफ प्लस-प्लस में भी वॉटर प्लस का तमगा हासिल किया है। यह नगर निगम कोरबा की एक नई उपलब्धि के रूप में भविष्य में स्वच्छ 200 सर्वेक्षण में एक नया मुकाम हासिल करने पर मदद करेगी।
इस उपलब्धि से कोरबा शहर को देशभर में एक नई पहचान मिली है। शहरवासियों में खुशी का माहौल है। नगर निगम में उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार को केन्द्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण के आधार पर विभिन्न शहरों का परिणाम घोषित किया। इसमें नगर निगम कोरबा को 12 हजार 250 अंक में से 10 हजार 564 अंक प्राप्त हुए हैं। कोरबा शहर को 86.23 फीसदी अंक मिला है। नगर निगम की ओर से बताया गया कि 86.23 फीसदी के साथ कोरबा शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश भर में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही कोरबा देश का आठवां सबसे साफ सुथरा शहर बन गया है। जबकि प्रदेश में कोरबा को थ्री स्टार रेटिंग और वॉटर प्लस के साथ दूसरा स्थान मिला है। स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में कोरबा को तीन साल से 10 लाख तक की आबादी वाले शहर में रखा गया है।
आवासीय और व्यापारिक सहित पांच क्षेत्रों में साफ सफाई के लिए 100 फीसदी अंक
स्वच्छता सर्वेक्षण में कोरबा नगर निगम को पांच क्षेत्रों में काम करने के लिए 100 फीसदी अंका प्राप्त हुए हैं। इसमें आवासीय कॉलोनियों के अलावा व्यापारिक केन्द्र में साफ साफ और तालाब की साफ सफाई कर दैनिक उपयोग के लायक बनान है। बरबसपुर यार्ड में कचरे की ढेर को समाप्त करना और एसएलआरएम सेंटर में कचरे की छंटाई के लिए भी कोरबा निगम को 100 फीसदी अंक मिला है।
कोरबा की ऊंची छलांग
पिछले साल की स्वच्छता सर्वेक्षण में कोरबा शहर को देशभर में 26वां स्थान प्राप्त हुआ था। इस बार नगर निगम ने शहर की साफ सफाई को दुरुस्थ कर स्वच्छता के क्षेत्र में ऊंची उड़ाई भरा है। 26वां से आठवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां तक पहुंचने में नगर निगम में काम करने वाली स्वच्छता दीदीयों के साथ निगम अधिकारियों और सफाई कार्य से जुड़े टीम की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है।
हम सब मिलकर आगे और अधिक अच्छा कार्य करेंगे
महापौर संजू देवी राजपूत व आयुक्त आशुतोष पांडे ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक धार्मिक सगठनों एवं आम लोगों के सहयोग से नगर निगम ने यह उपलब्धियों हासिल की हैं। हम सब मिलकर आगे और अधिक अच्छा कार्य करेंगे। सभी के सहयोग से अपने कोरबा शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में प्रथम स्थान दिलाएंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे शहर को साफ-सुथरा रखने में अपना और अधिक सहयोग दें। इस कामयाबी पर नगर निगम कोरबा आयुक्त आशुतोश ने उपायुक्त रहे विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता अभियंता सुरेश बरुआ, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रा डॉ. संजय तिवारी, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक धनमोहन रात्रे, पंकज कुमार गवेल, एसबीएम एमआईस ऑपरेटर नवीश गुप्ता पूरी टीम की तारीफ की है। आने वाले वर्ष में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए और अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।















