कोरबा: सक्रिय पत्रकार हजरत खान पर देर रात जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

Must Read

कोरबा। जिले के वनांचल क्षेत्र मोरगा में सक्रिय पत्रकार हजरत खान पर रविवार देर रात लगभग 3 बजे जानलेवा हमला हो गया। घटना में पत्रकार के सिर सहित हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार हजरत खान मोरगा चौकी अंतर्गत ग्राम मोरगा, थाना बांगो निवासी हैं। 24 अगस्त की रात वे अपनी भतीजी सबाना खान के घर रुके थे। इसी दौरान रात करीब 3:10 बजे संत कुमार तिवारी अपने पांच साथियों के साथ वहां पहुंचा और घर में घुसकर गाली-गलौज करने के बाद पत्रकार पर डंडा और रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने घर का किराया और पढ़ाई-खर्च वहन करने की बात कहते हुए पत्रकार की मौजूदगी पर आपत्ति जताई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

हमले में पत्रकार हजरत खान के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी उन्होंने अपनी पत्नी रेश्मा और साले शेख अकिल को दी। इसके बाद तत्काल थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 351(2), 333 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
Latest News

जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति:सीमा पार कोई सरकार इसमें शामिल तो उसे जिम्मेदार ठहराना होगा, यह पूरी दुनिया के लिए...

न्यूयॉर्क, एजेंसी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंकवाद...

More Articles Like This