कोरबा के अधिवक्ता विक्रम कुमार जायसवाल का हृदयाघात से निधन, समाज में शोक की लहर

Must Read

कोरबा से एक अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। जायसवाल (कलार) समाज के सम्मानित एवं प्रमुख स्तंभ स्वर्गीय श्री बजरंग प्रसाद जायसवाल जी के ज्येष्ठ सुपुत्र श्री विक्रम कुमार जायसवाल (अधिवक्ता), दर्री रोड, कोरबा का कल देर रात्रि गुरुग्राम में इलाज के दौरान हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से परिवार सहित पूरा समाज शोकाकुल है।

सूत्रों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर आज संध्या दिल्ली से कोरबा स्थित उनके निवास लाया जा रहा है।
वहीं, अंत्येष्टि का कार्यक्रम कल दिनांक 28 नवंबर 2025, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे मोतीसागर पारा मुक्तिधाम, कोरबा में सम्पन्न किया जाएगा।

विक्रम कुमार जायसवाल समाज में अपनी सरलता, मिलनसार स्वभाव और सेवा भावना के लिए जाने जाते थे। घर के प्रमुख सदस्य होने के नाते उनका जाना परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। वे अपने पीछे एक बड़ा संयुक्त एवं स्नेही परिवार छोड़ गए हैं।

समाजजनों एवं परिचितों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं शक्ति की कामना की है।

विनम्र श्रद्धांजलि…
ॐ शांति… 

- Advertisement -
Latest News

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बस्ती में मनाई अंबेडकर जयंती, ग्रामीणों संग जमीन पर बैठकर किया भोज

कोरबा। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बहुल बस्ती रापखर्रा में मनाया बाबा भीम राव अंबेडकर की जन्म जयंती...

More Articles Like This