कोरबा। वनमंडल के कुदमुरा रेंज में तेंदूपत्ता संग्रह के दौरान ग्राम कुदमुरा निवासी जगदेव राठिया पर जंगली भालू ने हमला कर पैर को नोंच डाला। घायल अवस्था में ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदमुरा में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर 500 रुपए की तत्कालिक सहायता दी व समुचित इलाज का खर्च वहन करने का आश्वासन दिया।
Must Read
Latest News
नेपाल में भोटेकोशी नदी की तबाही, रसुवा में फ्लैश फ्लड से मचा हाहाकार, गांव-पुल बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज,देखिए विडिओ
काठमांडू, 26 अगस्त। Nepal Flash Flood : नेपाल के रसुवा जिले में चीन-तिब्बत सीमा के पास बुधवार, 26 अगस्त...

















