Korba Breaking: राज होटल एवं सनराइज स्पा सेंटर में पुलिस की छापेमारी, अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़

Must Read

कोरबा, 08 फरवरी । जिले में राज होटल एवं सनराइज स्पा सेंटर में पुलिस की छापेमारी कार्यवाही की है। पुलिस ने अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर आज राज होटल एवं सनराइज स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई। इस दौरान राजा होटल में 4 पुरुष एवं महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि सनराइज स्पा सेंटर में एक पुरुष और महिला आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। इसके अलावा, 2 अन्य महिलाएं भी संदिग्ध अवस्था में मिलीं।

जांच में पता चला कि इन दोनों स्थानों पर मिली महिलाएं सिक्किम, पश्चिम बंगाल एवं रायपुर की निवासी हैं। पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है।

इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली थाना एवं सीएसईबी चौकी पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

- Advertisement -
Latest News

झुंझुनूं वाले श्री बाबा गंगाराम कृपा महोत्सव का भव्य आयोजन 14 अप्रैल को 🛕

कोरबा। शहर में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल एक बार फिर देखने को मिलेगा, जब झुंझुनूं वाले श्री...

More Articles Like This