Korba Breaking- जल्के-तनेरा क्षेत्र में 20 हाथियों का दल, झुंड से अलग दंतैल हाथी ग्रामीण इलाके में घुसा.. देखें वीडियो…

Must Read

कोरबा। कटघोरा वनमंडल के जुल्के-तनेरा क्षेत्र में इन दिनों करीब 20 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इसी बीच झुंड से अलग हुआ एक दंतैल हाथी ग्रामीण इलाके की ओर पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। लगातार बारिश के बीच हाथियों की आवाजाही ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं क्षेत्र में बारिश के साथ बिजली की समस्या भी ग्रामीणों के लिए चुनौती बनी हुई है।

वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ वनकर्मियों की टीमें गश्त कर हाथियों के झुंड और अलग हुए दंतैल हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों को जंगल या हाथियों के संभावित विचरण वाले क्षेत्रों में जाने, हाथियों के करीब पहुंचने, उन्हें देखने के लिए पीछा करने या किसी तरह की छेड़छाड़ करने से बचने की सलाह दी गई है।

वन विभाग का कहना है कि हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर रहें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।

JB News Korba 🗞️ को सब्सक्राइब करें, खबर पसंद आए तो लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

KorbaBreaking #Korba #Katghora #JalkeTanera #Elephant #ElephantHerd #Dantail #Chhattisgarh #ForestDepartment #ElephantAlert #ViralVideo #JBNewsKorba

- Advertisement -
Latest News

🟥🟨🟩 🚨 कोरबा से बड़ी खबर 🚨 🟩🟨🟥🔴 कोतवाली पुलिस का बदमाशों और वारंटियों पर शिकंजा!

🔥 09 वारंटी एवं बदमाश गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश🚔 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने की...

More Articles Like This