Korba Breaking: DM ने जारी किया लोकल हॉलीडे..पढ़ें कब – कब रहेगा अवकाश…

Must Read

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने वर्ष 2026 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों के तहत जारी किया गया है और कलेक्टर वर्ष 2026 के लिए लागू रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार कोरबा जिले में निम्न तिथियों को संपूर्ण दिवस स्थानीय अवकाश रहेगा:

16 जुलाई 2026 (गुरुवार): रथयात्रा
19 अक्टूबर 2026 (सोमवार): दशहरा (महाअष्टमी)
9 नवंबर 2026 (सोमवार): दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा)

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये अवकाश कोषालय, उप कोषालय एवं बैंक को छोड़कर जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों में लागू होंगे। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
इस आदेश की प्रतिलिपि राज्य शासन के विभिन्न विभागों, न्यायालयों, संभागीय कार्यालयों, जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। साथ ही जनसंपर्क विभाग को इसे समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -
Latest News

धरती ने उगला कहर…! 39 सेकंड में 7.5 तीव्रता के दो बड़े झटके…10 हजार मौतों की आशंका…मलबे में दबे हजारों लोग…देखिए विडिओ

रायपुर, 25 जून। Venezuela Earthquake : वेनेजुएला में बुधवार देर शाम धरती ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा देश दहल...

More Articles Like This