Korba Breaking- DMF भुगतान में देरी से अधर में मेधावी छात्रों का भविष्य, कलेक्टर से लगाई गुहार…देखिए विडिओ

Must Read

रायपुर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में NEET-JEE की तैयारी कर रहे 106 विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट, करीब 1.20 करोड़ रुपये की फीस बकाया होने का दावा…

कोरबा । जिला खनिज न्यास (DMF) मद से मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर देने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना अब सवालों के घेरे में आ गई है। पिछले वर्ष कोरबा जिला प्रशासन ने जिले के 106 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें NEET और JEE की निःशुल्क कोचिंग के लिए रायपुर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान भेजा था।

लेकिन अब इन्हीं विद्यार्थियों को फीस भुगतान में देरी के कारण पढ़ाई बाधित होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अपनी समस्या लेकर छात्र-छात्राएं जिला कलेक्टर के पास पहुंचे और प्रशासनिक लापरवाही की शिकायत करते हुए बकाया फीस का भुगतान कराने की मांग की। विद्यार्थियों का कहना है कि कोचिंग संस्थान की करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की फीस बकाया है, जबकि DMF मद से अब तक केवल 2 लाख रुपये ही जमा कराए गए हैं। भुगतान नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया है। छात्रों के मुताबिक, रायपुर स्थित ऐलेन कोचिंग संस्थान प्रबंधन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक बकाया फीस का भुगतान नहीं होता, तब तक उनकी नियमित कक्षाएं जारी रखना संभव नहीं होगा। संस्थान की ओर से करीब दो से तीन महीने तक कक्षाएं बंद रखने की बात भी कही गई है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।विद्यार्थियों का सवाल है कि जब जिला प्रशासन ने स्वयं चयन कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रायपुर भेजा था, तो फीस भुगतान की जिम्मेदारी समय पर क्यों नहीं निभाई गई? आखिर प्रशासनिक और भुगतान संबंधी प्रक्रियाओं का खामियाजा मेधावी विद्यार्थियों को क्यों भुगतना पड़ रहा है? NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए नियमित पढ़ाई और लगातार अभ्यास बेहद जरूरी है। ऐसे समय में कक्षाएं बाधित होना विद्यार्थियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन विद्यार्थियों की शिकायत पर कितनी गंभीरता दिखाता है और DMF मद से लंबित फीस का भुगतान कर उनकी पढ़ाई दोबारा सुचारू कराने के लिए क्या कदम उठाता है। विद्यार्थियों को फिलहाल आश्वासन नहीं, बल्कि समाधान का इंतजार है।

- Advertisement -
Latest News

कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

मंत्री लखन लाल देवांगन बोले – क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि, कोरोना काल में डॉ. प्रिंस जैन की सेवाओं...

More Articles Like This