राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के कटघोरा अंतर्गत गुरसियाँ में स्थित तान नदी पुल के आकस्मिक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लगभग 4 करोड़ 76 लाख रुपये की अनुमानित लागत से 116 मीटर लंबे और 7.8 मीटर चौड़े इस पुल की संरचनात्मक मरम्मत की जाएगी। मरम्मत कार्य को दो माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि पुल पर यातायात को पूर्ण क्षमता के साथ शीघ्र बहाल किया जा सके।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़क एवं पुलों की मरम्मत को लेकर सतत निगरानी की जा रही है। तान नदी पुल की वर्तमान स्थिति और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए इसे आकस्मिक मरम्मत एवं रखरखाव (Emergent Work) की श्रेणी में शामिल किया गया था।प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कार्य के लिए आमंत्रित निविदाओं को आज खोला गया। निविदाओं का तकनीकी एवं वित्तीय परीक्षण पूरा होने के बाद शीघ्र ही चयनित एजेंसी को कार्यादेश जारी किया जाएगा। इसके पश्चात मरम्मत कार्य प्रारंभ होगा।गौरतलब है कि तान नदी पुल कटघोरा-शिवनगर मार्ग पर एक महत्वपूर्ण संपर्क कड़ी है, जिससे भारी वाहनों सहित बड़ी संख्या में यात्री प्रतिदिन आवागमन करते हैं। समयबद्ध मरम्मत से न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि संभावित दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।प्राधिकरण का दावा है कि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कर पुल को सुरक्षित और टिकाऊ बनाया जाएगा, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी।
Latest News
भक्ति के बीच ईमानदारी का उजाला: कथा स्थल में मिला 3 लाख का सोने का चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल
आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल, पत्रकार ओम गवेल और समिति...















