कोरबा। नगर निगम वार्ड नंबर 08 में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम कर रहे शिव साहू (50 वर्ष), मोतीसागरपारा, सोमवार को शाम करंट की चपेट में आकर खंभे से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना करीब 4 बजे की है।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल रानी धनराज कुंवर देवी अस्पताल के यहां ले जाया गया, लेकिन वहां स्टाफ न होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है। इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने निगम प्रशासन और ठेकेदार विजय अग्रवाल की गंभीर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पहले भी कई लोग करंट हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। कर्मचारियों को सुरक्षा किट उपलब्ध न कराना इन घटनाओं का मुख्य कारण है। घायल मजदूर की हालत पर डॉक्टरों की टीम नजर रखे हुए है।
Must Read
Latest News
सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026: समाज की समस्याओं के समाधान वाले आइडिया होंगे पुरस्कृत, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच,देखिए विडिओ
कोरबा। समाज और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के नए एवं प्रभावी समाधान तलाशने के उद्देश्य से सेवा संकल्प...

















