Korba Breaking- मलगांव मुआवजा घोटाला- पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने दर्ज किया अपराध, 9 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की परतें खुलीं…

Must Read

मलगांव मुआवजा घोटाला मामले में पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान विधायक ननकीराम कंवर की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लंबे समय से आरोपों के घेरे में रहे इस आर्थिक घोटाले में एसईसीएल और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत का मामला गंभीर रूप से उभरकर आया है। शिकायत के बाद की गई प्राथमिक जांच के आधार पर अब कथित आरोपी निजी व्यक्तियों के साथ-साथ एसईसीएल के जिम्मेदार अधिकारियों व राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले की विवेचना जारी है और हाल ही में सीबीआई/एसीबी की विशेष टीम ने ग्राम मलगांव और रलिया पहुंचकर रिकॉर्ड तथा स्थल निरीक्षण कर जांच को आगे बढ़ाया। सूत्रों के अनुसार, अब तक 3 करोड़ 44 लाख रुपये का मुआवजा घोटाला पुष्ट हो चुका है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ निजी लोगों ने एसईसीएल अधिकारियों के साथ मिलकर शासकीय खजाने से 9 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। एसीबी/सीबीआई के वेरिफिकेशन में पाया गया कि शासकीय भूमि पर बने घरों के नाम पर 1 करोड़ 60 लाख से अधिक का मुआवजा प्राप्त किया गया। इसके अलावा, दूसरों की जमीन या सरकारी जमीन पर बने ढांचों के लिए एक ही परिवार द्वारा 7 से अधिक बार मुआवजा क्लेम कर 1 करोड़ 83 लाख रुपये से ज्यादा की राशि हासिल की गई।पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने इस पूरे घोटाले की औपचारिक शिकायत कर जांच की मांग उठाई थी। शिकायत के बाद ही इस प्रकरण को गंभीर आर्थिक आपराधिक षड्यंत्र मानते हुए सीबीआई ने कार्रवाई आगे बढ़ाई। अब मुआवजा वितरण से जुड़े दस्तावेज, फाइलें, निरीक्षण रिपोर्ट और भुगतान प्रक्रिया की परतें खोली जा रही हैं। जांच एजेंसी आने वाले दिनों में कई और अधिकारियों तथा लाभार्थियों से पूछताछ कर सकती है। माना जा रहा है कि इस घोटाले की वास्तविक राशि अभी और बढ़ सकती है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This