कोरबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में 05 October रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिकनिक मनाने पहुंचे कुछ पर्यटक उस समय हादसे का शिकार हो गए जब एक चारपहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर उनके ऊपर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पर्यटक झील किनारे बैठकर भोजन कर रहे थे, तभी पास में खड़ा चारपहिया वाहन अचानक चल पड़ा और सीधा लोगों पर जा चढ़ा। इस हादसे में लगभग पांच लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को बाल्को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद सतरेंगा क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर वाहन चालक को हिरासत में लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
Latest News
जन्मदिन विशेष : जनसेवा का पर्याय: लखन लाल देवांगन
कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा की राजनीति और विकास यात्रा में यदि किसी एक नाम की गूंज लगातार सुनाई देती...















