Korba Breaking : SP ने आरक्षक विकास कोसले को किया सस्पेंड..पढ़ें किस आरोप में जवान हुआ परेशान…

Must Read

कोरबा।पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता का बड़ा मामला सामने आया है। थाना करतला में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 528 विकास कोसले को गंभीर लापरवाही और सेवा आचरण के उल्लंघन के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मामला 31 दिसंबर 2025 का है, जब आरक्षक विकास कौसले को डाक वितरण के लिए कोरबा रवाना किया गया था। ड्यूटी के बाद 1 जनवरी 2026 को वह थाना करतला लौटा, लेकिन नियमों के मुताबिक रात्रि मुकाम की सूचना न तो थाने को दी और न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया। हैरानी की बात यह रही कि बिना अनुमति और सूचना के वह पूरी रात गायब रहा।
जांच में सामने आया कि आरक्षक विभागीय नियमों और निर्देशों की पूरी जानकारी होने के बावजूद लापरवाही करता रहा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने इसे कर्तव्य के प्रति घोर उदासीनता, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता माना है।
मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आदेश जारी कर 4 जनवरी 2026 से आरक्षक विकास कौसले को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय रिजर्व केंद्र कोरबा रहेगा और नियमानुसार उसे केवल जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। साफ संदेश है कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासन तोड़ने वालों पर अब सख्त कार्रवाई तय है।

- Advertisement -
Latest News

IAS की सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टरों पर पड़ी नजर, बुलानी पड़ी पुलिस..,देखिए विडिओ

कोरबा।  शहर की सड़कों को पार्किंग और वाहन खड़े करने का अड्डा बनाने वालों पर अब प्रशासन की नजर...

More Articles Like This