कोरबा ब्रेकिंग: कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राओं का हंगामा, अधीक्षिका पर गंभीर आरोप, नेशनल हाईवे पर लगाया चक्काजाम,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। जिले के पोंडी उपरोड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं ने अधीक्षिका शारदा नेताम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कटघोरा–अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा।


छात्राओं ने आरोप लगाया कि अधीक्षिका देर रात तक पूजापाठ कराती हैं, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही छात्रावास में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठाए गए। छात्राओं का यह भी आरोप है कि अधीक्षिका उनसे हाथ-पैर की मालिश कराती हैं और मना करने पर मारपीट करती हैं तथा कार्रवाई की धमकी देती हैं।


छात्राओं का कहना है कि इससे पहले भी उन्होंने अधीक्षिका के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से शिकायत की थी, लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी से नाराज होकर छात्राओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।


चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं से चर्चा कर उनकी शिकायतें सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राओं ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो गया।
यह पूरा मामला बांगों थाना क्षेत्र के पोंडी उपरोड़ा का है। अब सभी की नजर शिक्षा विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

- Advertisement -
Latest News

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 का भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने किया स्वागत, लोक कलाकारों से आवेदन की अपील

भाजपा छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश की लोक...

More Articles Like This