Korba Breaking-नशे के खिलाफ गांव की नारी शक्ति सड़कों पर मंगामार–मानिकापुर में कच्ची महुआ शराब पर सख्त सामाजिक दंड का ऐलान…

Must Read

ग्राम पंचायत मंगामार और मानिकापुर में कच्ची महुआ से बनी अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। नशा मुक्ति जागरूकता रैली के जरिए सैकड़ों महिलाओं ने एकजुट होकर अवैध शराब कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की और सामाजिक स्तर पर कड़े दंड लागू करने का संकल्प लिया।महिलाओं ने कहा कि कच्ची महुआ शराब ने गांवों की शांति और पारिवारिक सुख-चैन छीन लिया है। नशे के कारण घर-घर में झगड़े, गाली-गलौज, मारपीट और आर्थिक तंगी बढ़ती जा रही है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, वहीं महिलाओं की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

रैली के दौरान महिलाओं ने सामाजिक प्रस्ताव के रूप में सर्वसम्मति से यह घोषणा की किअवैध शराब बेचते पाए जाने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना, शराब पीकर गाली-गलौज या हिंसा करने पर 25 हजार रुपये का दंड, तथा अवैध शराब बिक्री की सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

महिलाओं का कहना है कि यदि कानून और प्रशासनिक स्तर पर समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो गांव समाज स्वयं नशे के खिलाफ कठोर कदम उठाने को मजबूर होगा। महिला समूहों ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद अवैध शराब कारोबारियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। मजदूरी की कमाई नशे में बर्बाद हो रही है और कई परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। रैली के समापन पर महिलाओं ने पंचायत, पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग से अविलंब सख्त कार्रवाई, नियमित गश्त और सतत निगरानी की मांग की। महिलाओं ने एक स्वर में कहा—“नशा मुक्त गांव ही सुरक्षित परिवार और मजबूत समाज की असली पहचान है।

- Advertisement -
Latest News

धरती ने उगला कहर…! 39 सेकंड में 7.5 तीव्रता के दो बड़े झटके…10 हजार मौतों की आशंका…मलबे में दबे हजारों लोग…देखिए विडिओ

रायपुर, 25 जून। Venezuela Earthquake : वेनेजुएला में बुधवार देर शाम धरती ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा देश दहल...

More Articles Like This