Korba Breaking- लक्ष्मण वन बस्ती में जेसीबी की टक्कर से दीवार ढही, मासूम की मौत, दो युवक घायल…देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा लक्ष्मण वन बस्ती में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार कोरबा थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति अपने मकान की दीवार पर जेसीबी मशीन से कार्य करवा रहा था।

इसी दौरान मशीन का तेज झटका लगने से दीवार अचानक भरभराकर गली की ओर गिर गई। दीवार गिरने से गली से गुजर रहे तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में मासूम धनेश कर्ष (पिता–मुकेश) की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई। वहीं 20 वर्षीय विशाल यादव और 22 वर्षीय संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद बस्ती में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोग इसे लापरवाही का परिणाम बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आक्रोशित नागरिक कोतवाली पहुंचकर विरोध दर्ज कराने की तैयारी में हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -
Latest News

जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति:सीमा पार कोई सरकार इसमें शामिल तो उसे जिम्मेदार ठहराना होगा, यह पूरी दुनिया के लिए...

न्यूयॉर्क, एजेंसी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंकवाद...

More Articles Like This