कोरबा कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, तहसील कार्यालय में रिकॉर्ड व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत आज अचानक पोड़ी उपरोड़ा तहसील कार्यालय पहुंचे,जहां उन्होंने विभिन्न कोर्ट शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि कई शाखाओं में दस्तावेज़ और प्रक्रियाएं व्यवस्थित नहीं हैं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर वसंत ने कहा कि तहसील जैसे महत्वपूर्ण विभाग में रिकॉर्ड का सुव्यवस्थित रहना बेहद आवश्यक है, जिससे लोगों के कार्य समय पर हो सकें।
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि पोड़ी उपरोड़ा जिले का सबसे बड़ा ब्लॉक होने के बावजूद यहां लंबे समय से स्टाफ की कमी बनी हुई है। इस वजह से कामकाज प्रभावित होता है और किसानों के जरूरी कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाते। इस पर कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि स्टाफ की कमी को जल्द दूर किया जाएगा।
तहसील कार्यालय निरीक्षण के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने धान खरीदी केंद्र का भी निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पोड़ी SDM, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग का पूरा अमला मौजूद रहा।
अजीत वसंत (कलेक्टर, कोरबा)















