नागपंचमी-सावन सोमवार की आस्था में रंगा कोरबा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने की सुख-समृद्धि की कामना

Must Read

कोरबा। नागपंचमी एवं पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने जिलेवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि नागपंचमी और सावन का यह पावन पर्व हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। भगवान भोलेनाथ एवं नागदेवता की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है।

उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए कहा कि पवित्र श्रावण मास में हर परिवार में सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता का वास हो तथा भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।उन्होंने कहा कि सावन का प्रत्येक सोमवार शिवभक्तों के लिए विशेष आस्था और भक्ति का पर्व है। इस पावन अवसर पर हम सभी भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए समाज, प्रदेश और राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करे।

हर-हर महादेव

                 ॐ नमः शिवाय

- Advertisement -
Latest News

बांगो डेम में डूबे युवक का दो दिन बाद मिला शव, दोस्तों के साथ घूमने आया था रंजीत…

कोरबा। बांगो डेम घूमने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के दो दिन बाद सोमवार,...

More Articles Like This