कोरबा शोक समाचार: पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल को पितृ शोक , शनिवार को होगी अंत्येष्टि

Must Read

कोरबा। क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नागरिक श्री कन्हैया लाल जायसवाल का आज शुक्रवार को दुखद निधन हो गया है। वे पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भाई अजय जायसवाल के पिता, विसाहू जयसवाल, विशाल जयसवाल के बड़े भाई , पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्ण लाल जायसवाल के भतीजे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है।

श्री कन्हैया लाल जायसवाल अपने पीछे चार पुत्र, दो पुत्रियों सहित नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे।

0 कल निकलेगी अंतिम यात्रा

अंतिम यात्रा कल, 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को दोपहर 03:00 बजे उनके लालूराम कॉलोनी कोरबा स्थित निवास स्थान से मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम जाएगी।

विभिन्न जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने जायसवाल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और ईश्वर से प्रार्थना की है कि शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति 

- Advertisement -
Latest News

हत्या या आत्महत्या ? जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला दो युवकों का शव,जांच में जुटी पुलिस।

कोरबा जिले के बाल्को थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो युवकों...

More Articles Like This