Thursday, February 19, 2026

KORBA: Convex Mirror मोड़ पर हादसे रोकेगा

Must Read

कोरबा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों खासकर दुर्घटनाजन्य मार्गों के अंधे मोड़ पर सड़क हादसों को रोकने की लगातार कोशिश जिला पुलिस और यातायात अमले के द्वारा किया जा रहा है।
जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी बढ़ते सड़क हादसों से चिंतित ही नहीं हैं बल्कि इसकी रोकथाम के तमाम उपायों को अपनाने पर भी जोर दे रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने पत्र व्यवहार कर विभाग से कान्वैक्स मिरर की मांग की थी और विभागीय तौर पर इसकी आपूर्ति होने उपरांत 10 नग कान्वैक्स मिरर उन अंधे मोड़ के किनारे लगाए गए हैं जहां हादसे ज्यादातर होते हैं। यातायात थाना के एएसआई मनोज कुमार राठौर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं मार्गदर्शन में यह कार्य सफलतापूर्वक किया गया है। कान्वैक्स मिरर अर्थात उत्तल दर्पण जो कि वाहनों में साइड मिरर के रूप में उपयोग किया जाता है, इसे सड़कों के किनारे अंधे मोड़ पर लगाया गया है ताकि अंधे मोड़ पर सामने से आते न दिखने वाले वाहनों को दूर से ही देखा जा सके और संभावित हादसे को समय रहते वाहन चालक समझकर इससे बच सकें।

जिन 10 स्थान पर कान्वैक्स मिरर लगाए गए हैं उनमें रिसदी चौक, भैंसमा चौक, सर्वमंगला चौक, रिसदा चौक बालको, RTO तिराहा, NTPC जवाहर गेट, राताखार तिराहा, उरगा चौक, कसनिया मोड़ कटघोरा और 200 मेगावॉट पावर प्लांट मोड़ शामिल हैं। यह कार्य यातायात थाना में पदस्थ ASI ईश्वरी लहरे, प्रधान आरक्षक साहेब राम खटकर, दिलचंद, लीलागर चन्द्रा, अरुण भतपहरे के द्वारा संपन्न कराया गया।

- Advertisement -
Latest News

असंगठित श्रमिकों के लिए कोरबा में किया गया सम्मेलन ,कुछ मामलों में श्रमिकों को चेक प्रदान किया मंत्री ने,देखिए विडिओ

असंगठित श्रमिकों के लिए कोरबा में किया गया सम्मेलनकुछ मामलों में श्रमिकों को चेक प्रदान किया मंत्री नेकोरबा। श्रम...

More Articles Like This