Saturday, February 14, 2026

KORBA:-जिला कांग्रेस कार्यालय के समक्ष बैठक कर केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

Must Read

कोरबा – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के द्वारा आज दिनांक 21 दिसम्बर 2025 रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय के समक्ष बैठक कर केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार मनरेगा की जगह नया कानून लाकर व्ही बी जी राम जी कर दिया है ! इस नये कानून से गरीबों के रोजगार के अधिकार छीन जाने का खतरा मंडरा रहा है।
 
जबकि रोजगार के अधिकार मनरेगा के तहत् करोड़ो ग्रामीण परिवारों को रोजगार मिलता था।
ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की जगह विकसित भारत जी राम जी करते हुए इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने का काम किया गया है । श्री चौहान ने आगे बताया कि लगभग 20 वर्ष पहले तत्कालिन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने क्रांतिकारी कदम उठाते हुए रोजगार के अधिकार योजना मनरेगा योजना को धरातल पर उतारा था । जिसका फायदा आर्थिक रूप से कमजोर करोड़ो ग्रामीण परिवारों को मिलते आ रहा था पर मोदी सरकार को गरीब ग्रामीणों के रोजी – रोजी से तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से कोई सरोकार नहीं रहा है ।
 
पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने बताया कि मनरेगा योजना महात्मा गांधी के स्वराज के सपने का जीवंत रूप था । करोड़ो ग्रामीणांे की जिंदगी का सहारा बना हुआ था । यह योजना कोविड काल में भी ग्रामीणों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच साबित हआ था । मगर भाजपा सरकार को यह योजना पसंद नहीं आया, मोदी सरकार इस योजना का नामो – निशान मिटाने पर आमदा है ।
 
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने से लगता है कि महात्मा गांधी के विचारों से और गरीबों के अधिकारों से मोदी सरकार को नफरत हो गई है । जो योजना करोड़ो गरीब ग्रामीणों के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह कारगार हो ऐसे लोक कल्याणकारी योजना के साथ छेड़छाड़ किया जाना यही सिद्ध करती है ।
 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि यह नया बिल महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान है । मोदी सरकार ने पहले ही भयंकर बेरोजगारी से भारत के युवाओं का भविष्य तबाह कर चुके हैं और इस बिल से करोड़ो ग्रामीण गरीबों की सुरक्षित रोजी – रोटी को खत्म करने का जरिया बना रहे हैं ।
प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, इंटक पदाधिकारी मनहरण राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, बसंत चंद्रा, पार्षद बद्री किरण, गीता गभेल, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, अविनाश प्रेमलता बंजारे, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, मनकराम साहू, मस्तुल कंवर, सुरती कुलदीप, देवीदयाल सोनी, प्रदीप जायसवाल, संतोष लांझेकर, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष डॉ. एल पी साहू, जवाहर निर्मलकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मीनारायण देवांगन, ए डी जोशी, जे पी नामदेव, सचिव प्रमोद श्रीवास, गुड्डु थवाईत, एफ डी मानिकपुरी, पोषक दास महंत, भुनेश्‍वरी दास, राजेश्‍वर प्रसाद यादव, शांता मंडावे, द्रोपती तिवारी, संजू अग्रवाल, सुरेश पटेल, प्रवीण ओगरे, अमीन अंसारी, डॉ. डी आर नेताम सहित उपस्थित सभी कांग्रेसजनो ने एक स्वर में इस जनविरोधी बिल का विरोध किया और कहा कि आने वाले दिनों में हम गांव की गलियों से सांसद तक विरोध के आवाज बुलंद करेंगे । जैसे तीन काले कानून को मोदी सरकार वापस लेने को मजबूर हुए थे ठीक वैसे ही इस कानून को भी वापस लेने के लिए मोदी सरकार को मजबूर कर देंगे ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर मार्ल्यापण कर उन्हें याद किया गया, नमन किया गया तत्पश्‍चात् बैठक की कार्यवाही प्रारंभ किया गया ।
 
बैठक के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन करते हुए सरकार के विरूद्ध नारेबाजी किया ।
 
इस कार्यक्रम में मुन्ना खान, गिरधारी बरेठ,  त्रिवेणी मिरी, रामकुमार राठौर, विरेन्द्र चंदन, अवधेश लाठिया, अनिल कुमार, गणेश दास महंत, विक्रम दास, विक्की महंत, आर डी सिदार, सी के पाण्डेय, संतोष सूर्या,  ओमप्रकाश महंत, पी डी महंत, माखन पालेकर, चालेश्‍वर सिंह, पवन चौहान, प्रकाश महंत, राजमति यादव, गौतम वैष्णव, सुनील पटेल, कुंजबिहारी साहू, इकबाल कुरैशी, नवीन कुकरेजा, फिरोज अनंत, धनंजय दिवान, शांति स्वरूप महंत, विजय राजवाड़े, यशपाल कंवर, यशवर्धन, गैस बाई, विक्रम दास, बिसाहु दास, शत्रुहन श्रीवास, रिखीराम श्रीवास सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

- Advertisement -
Latest News

विकास को मिली रफ्तार: कोरबा में 36.54 करोड़ से बनेगा गौरव पथ, मंत्री लखन लाल देवांगन का प्रयास हुआ सफल

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से 25 करोड़ और जिला खनिज न्यास मद से 11.54 करोड़ की राशि स्वीकृतकोरबा। मुख्यमंत्री नगरोत्थान...

More Articles Like This