कोरबा,,,,, jbnews korba

Must Read

24 घंटे में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कोरबा पुलिस ने मिनीमाता कॉलेज के पास कुआभट्ठा, मुड़ापार-घंटाघर रोड पर स्थित लखन मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर में हुई चोरी की वारदात को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों, संजू कुमार पटेल (20) और राहुल सारथी (19), को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने चोरी गए सामान, जिसमें 3 नए रोबोटेक गोल इयर फोन, 21 नए वायर वाले रोबोटेक इयर फोन, एक पुराना स्पीकर, एक पुराना ओप्पो मोबाइल फोन और एक डेल लैपटॉप शामिल हैं, को बरामद कर लिया है।

प्रार्थी लखन पटेल ने 1 अक्टूबर 2025 को मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज की थी कि 27 सितंबर 2025 की रात 8:30 बजे दुकान बंद करने के बाद, अगले दिन सुबह 8:00 बजे दुकान खोलने पर साइड का दरवाजा और सेंटर लॉक टूटा हुआ मिला। दुकान में सामान बिखरा हुआ था और उक्त सामान गायब था।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल और चौकी प्रभारी नवीन पटेल की अगुवाई में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। मुखबीर की सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया और चोरी का सामान बरामद किया गया।

दोनों मुख्य आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है, जबकि नाबालिग के खिलाफ विधि से संघर्षरत बालक के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्यवाही में सउनि कुलदीप तिवारी, आरक्षक गंगा राम डांडे, प्रदीप राठौर, संजय रात्रे, संजय सिंह और अन्य स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामला अपराध क्रमांक 717/2025 के तहत धारा 331(4), 305(1), 3(5) बी.एन.एस. में दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
Latest News

नवागढ़ नगर पंचायत में एसीबी ने मारा छापा,लेखापाल प्रकाश जायसवाल को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ाया, मरम्मत कार्य के बिल का चेक भुगतान...

नवागढ़ नगर पंचायत में एसीबी ने मारा छापा,लेखापाल प्रकाश जायसवाल को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ाया, मरम्मत कार्य...

More Articles Like This