कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी को नई दिल्ली में मिला इंडिया प्राइड अवॉर्ड, शहर की जनता को जताया आभार,देखिए विडिओ

Must Read

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा यह उपलब्धि कोरबा नगर निगम के अधिकारियों,स्वच्छता दीदियों व सफाई कार्य मे लगे भाईयो व आम जनता को समर्पित है

कोरबा, 26 नवंबर 2025. कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 नवंबर 2025 को इंडिया प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर की पूरी टीम उपस्थित रहे.

चुनाव के बाद महापौर पद संभालते ही श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने शहर में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान शुरू किया। इस अभियान का असर पूरे शहर में स्पष्ट दिखाई दिया, जिसका परिणाम यह रहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम कोरबा ने पूरे भारत में आठवां स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि न केवल नगर निगम के लिए, बल्कि पूरे कोरबा जिले व छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बन गई है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा नगर निगम के आयुक्त आईएएस श्री आशुतोष पांडे जी द्वारा लगातार कोरबा को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के दिशा मे टीम बना कर कार्य किया जा रहा है स्वच्छता अधिकारी श्री संजय तिवारी जी और निगम के अधिकारीगण और स्वच्छता दीदी – भाईयो व आम जनता के सहयोग व कार्यकुशलता से यह सफलता मिली है

“यह मेरे लिए गर्व की बात है कि कोरबा ने स्वच्छता रैंकिंग में देश में आठवां स्थान प्राप्त किया। दिल्ली में आयोजित इस सम्मान समारोह में मिला पुरस्कार पूरे कोरबा की जनता का सम्मान है। मैं हृदय से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव तथा कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने नगर निगम के विकास कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान किया।”

महापौर ने आगे कहा कि कोरबा की जनता का एक ही मंत्र— “ना गंदगी करूंगी, ना करने दूंगी”—शहर को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में कोरबा नगर निगम स्वच्छता रैंकिंग में और भी बेहतर स्थान प्राप्त करेगा। इसके लिए निगम की टीम और जनप्रतिनिधि निरंतर प्रयासरत हैं।

अंत में उन्होंने कोरबा की जनता के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान जनता के विश्वास, सहयोग और शहर को सुंदर बनाने के संकल्प का परिणाम है।
“मैं कोरबा की जनता का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे सेवा का अवसर दिया और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में साथ दिया।”

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में खंडहर मकान बने खतरे की वजह, विषैले सांपों के डर से दहशत में रहवासी, कार्रवाई की मांग

कोरबा, 13 जून । शहर के महाराणा प्रताप नगर क्षेत्र में स्थित दो जर्जर और खंडहरनुमा मकान स्थानीय निवासियों के...

More Articles Like This