Korba : MLA ने लिखा SP को लिखा पत्र.. भाजपा नेत्री पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा क्या शासन के संरक्षण में भाजपाई तोड़ रहे कानून…

Must Read

कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में हुए मारपीट के मामले में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने एसपी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्री ज्योति महंत पर कार्रवाई की मांग की है। श्री राठिया ने जिले के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या शासन के संरक्षण में भाजपाई कानून तोड़ रहे है।

बता दें कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया ने एसपी को पत्र लिखकर कहा है कि आदिवासी किसान के साथ भाजपा नेत्री ज्योति महंत के द्वारा अपने साथियों के साथ बांकी मोंगरा थाना परिसर में अभद्र व्यवहार, मारपीट व जान से मारने की धमकी देकर बर्बरता किया गया। जिसका विडियो मिडिया के माध्यम से वायरल हो रहा है। मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ है, कि घटना थाना परिसर में हुआ है। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एक आदिवासी किसान के साथ इस तरह की घटना से मैं आहत महसूस कर रहा हूँ। मैं भी एक आदिवासी विधायक हूं। मुझे इस घटना से बहुत पीड़ा पहुंचा है। पूर्व में भी नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉ. चरणदास महंत जी विधानसभा सदन में कोरबा जिला पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा चुके हैं। जो आज साबित होता है, कि भाजपा नेताओं को विष्णु देव साय सरकार एवं जिला प्रशासन से विशेष अधिकार प्राप्त है। जिससे लगता है, कि भाजपा नेत्री ज्योति महंत को न शासन की डर है और न ही प्रशासन की।

- Advertisement -
Latest News

जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें-राज्यपाल श्री डेका

रायपुर, 03 अप्रैल 2026।राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन...

More Articles Like This