कोरबा: मोदी ने घोषित की युवा टीम, 18 चेहरों को मिली जिम्मेदारी… पढ़े किसे मिला इनाम और कौन है परेशान

Must Read

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपनी नई युवा टीम का ऐलान कर दिया है। कुल 18 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस लिस्ट में संगठन के पुराने चेहरे भी शामिल हैं और नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक पूर्व पार्षद नवीन अरोरा, जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन और नवदीप नंदा को अहम पदों से नवाजा गया है। वहीं अर्जुन गुप्ता को संवाद प्रमुख बनाकर युवा मोर्चे में नई ऊर्जा लाने की कोशिश की गई है।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का कहना है कि यह टीम आने वाले चुनावी माहौल में संगठन को मजबूती देगी और बूथ स्तर तक काम करेगी।

हालांकि टीम की घोषणा के बाद संगठन में हलचल भी तेज हो गई है। कुछ पुराने कार्यकर्ता, जिन्हें सूची में जगह नहीं मिली, नाराज बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर नए पदाधिकारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ नजर आ रहा है।

यानी, किसी को मिला इनाम तो किसी का सपना टूट गया। भाजपा की नई टीम पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं।

- Advertisement -
Latest News

HTPP को 18 करोड़ से अधिक का जुर्माना, हसदेव नदी प्रदूषण पर एरिगेशन सख्त,पर्यावरण विभाग और नगर निगम भी लगा सकते हैं अलग से...

कोरबा 12 अप्रैल 2026।राख परिवहन और पर्यावरणीय लापरवाही का मामला अब बड़ा रूप ले चुका है। शंकर इंजीनियरिंग की...

More Articles Like This