Monday, March 2, 2026

KORBA:-नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा,फाल्गुन पूर्णिमा पर माँ सर्वमंगला घाट में होगी हसदेव आरती, संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

Must Read

फाल्गुन पूर्णिमा पर माँ सर्वमंगला घाट में होगी हसदेव आरती, संरक्षण का दिया जाएगा संदेश
कोरबा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समिति द्वारा हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों तथा अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के प्रदूषण को कम करने, उनके संरक्षण एवं तटों के सौंदर्यीकरण हेतु विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में प्रत्येक माह की पूर्णिमा को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है। आगामी फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर 2 मार्च 2026 (सोमवार) को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर भव्य हसदेव आरती का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में समिति के संरक्षक श्रेष्ठ सिंह ठाकुर उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट यजमान के रूप में रविन्द्र कुमार पाराशर (उपाध्यक्ष), शैलेश पाण्डेय (उपाध्यक्ष), कीर्ति कुमार अग्रवाल (संयुक्त सचिव) तथा विजय कुमार राठौर (संयुक्त सचिव) शामिल होंगे।
 समिति ने समस्त श्रद्धालुजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हसदेव आरती में सहभागी बनें। माँ हसदेव की आराधना के इस पावन अवसर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पुण्य लाभ अर्जित करें तथा हसदेव नदी के संरक्षण एवं स्वच्छता के संकल्प को सशक्त बनाएं। आइए, हम सभी मिलकर अपनी जीवनदायिनी हसदेव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करें और पर्यावरण संरक्षण के इस पवित्र अभियान का हिस्सा बनें।

- Advertisement -
Latest News

KORBA:-होली, ईद एवं गुड फ्राइडे को शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील….शराब पीकर हुल्लड़बाजी करने, जबरदस्ती रंग-गुलाल डालने, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग तथा मुखौटा लगाकर...

होली, ईद एवं गुड फ्राइडे को शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपीलशराब पीकर हुल्लड़बाजी करने, जबरदस्ती रंग-गुलाल डालने, ओवरस्पीडिंग,...

More Articles Like This