KORBA NEWS:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अनेक स्थान पर सोमवार को हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव बनाया…

Must Read

मुगल आक्रांताओं से भयभीत समाज को मजबूत किया शिवाजी ने

कोरबा,09जून 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अनेक स्थान पर सोमवार को हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव बनाया। छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक विशेष मायने रखता है। उन्होंने मुगलों के आक्रमण का करारा जवाब देने के साथ कम उम्र में अनेक किलो को जीता और समाज को संगठित करने का प्रयास भी किया। हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव कोरबा नगर के अलावा उप नगर व खंड स्तर पर भी आयोजन किए गए। सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक यह आयोजन हुआ। भारत माता, छत्रपति शिवाजी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव परिणाम एवं गुरु गोलवलकर के चित्र पर करने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सुभाषित, अमृत वचन और एकल गीत इस अवसर पर प्रस्तुत किए गए। सभी स्थान पर मुख्य अतिथि उद्बोधन दिया और छत्रपति शिवाजी के युद्ध कौशल की जानकारी दी।

मुख्य वक्ता ने विस्तार से इस विषय को सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी का जन्म कब हुआ जब देश में हर कहीं मुगलों के आक्रमण हो रहे थे और संस्कृति व सभ्यता को मिटाने की कोशिश की जा रही थी। आक्रमणकारी गतिविधियों से हिंदू समाज भयभीत था और एक प्रकार से वह पराधीन स्थिति में था। छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने युद्ध कौशल और गजब की रणनीति से औरंगजेब समेत उसके सेनापति और अन्य आक्रांताओं को मजबूती से जवाब दिया और शिवनेरी समेत अनेक अकेले जीत लिए। शिवाजी के कौशल से तत्काली समय में हिंदू राजाओं की ताकत बड़ी और उन्होंने अपने मनोबल के साथ काम किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि दृढ़ता और संगठन शक्ति से बड़े और मुश्किल लगने वाले कार्यों को आसान किया जा सकता है। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी सहित समाज जीवन में काम करने वाले लोग भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

रायपुर /गौरा में आपका स्वागत है। यह प्रदर्शनी आने वाले सभी लोगों के लिए खुशी, प्रेरणा और चिंतन का...

More Articles Like This