Saturday, February 14, 2026

Korba : रफ्तार का कहर! कार सवार ने बाइक सवार को मारी टक्कर.. बाइक के उड़े परखच्चे…

Must Read

कोरबा। शहर में रफ्तार का कहर कम होने का नाम नही ले रहा है। आज फिर से तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। कार की स्पीड कितनी रही होगी इसका अंदाजा बाइक देखने से आसानी से लग रहा है।

बता दें कि आईटीआई मार्ग स्थित अंधरीकछर स्कूल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि कार किसकी है और उसे कौन चला रहा था, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
Latest News

किसानों की सुविधा के लिए गांवों में लग रहा किसान चौपाल, कृषि संवाद को मिल रहा सशक्त मंच

कोरबा। किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

More Articles Like This