KORBA:-होली पर्व के मद्देनज़र कोरबा पुलिस की सख्त कार्यवाही”””””सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 67 गिरफ्तारी वारंटी, 30 स्थायी वारंटी सहित कुल 97 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही

Must Read

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 67 गिरफ्तारी वारंटी, 30 स्थायी वारंटी सहित कुल 97 वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही

होली पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा विशेष सघन अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत स्थायी वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए विशेष दबिश अभियान चलाया गया। दिनांक 01.03.2026 को जिलेभर में एक साथ की गई कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे 67 गिरफ्तार वारंटी किया गया, जिनमें 30 स्थायी वारंटी शामिल हैं।

अभियान के दौरान विभिन्न प्रकरणों में कुल 97 वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे।

होली त्योहार के मध्यनजर असामाजिक तत्वों एवं फरार आरोपियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से यह विशेष कार्रवाई की गई, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित घटना न हो और आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।

कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व शांतिपूर्ण एवं कानून के दायरे में रहकर मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध कार्य की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

20 मई को देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल, मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद — लोगों से पहले दवाइयाँ खरीदने की अपील

नई दिल्ली। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने 20 मई 2026, बुधवार को देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल...

More Articles Like This