KorbaBreaking- कोरबा में भूख हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव की हार्ट अटैक से मौत, आंदोलन हुआ उग्र..

Must Read

कोरबा जिले के पाली ब्लॉक में शासकीयकरण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सचिव 17 मार्च से चल रहे प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल था। चौथे दिन की तपती गर्मी और कमजोरी के चलते उसे हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह दुखद घटना जनपद पंचायत कार्यालय के पास हुई, जहां पंचायत सचिवों ने अपना धरना स्थल बनाया है। इस मौत से सचिवों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है, साथ ही पूरे आंदोलन में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक सचिव के परिजनों में कोहराम मच गया है। पंचायत सचिव संघ ने इसे सरकार की अनदेखी का नतीजा बताया है और आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।

- Advertisement -
Latest News

दिल्ली में जलभराव के खिलाफ AAP का अनोखा प्रदर्शन, MCD सदन में नाव लेकर पहुंचे पार्षद,देखिए विडिओ

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी...

More Articles Like This