Sunday, February 15, 2026

KORBA:किसान मर रहा-दफ्तर सज रहा,CM का विरोध से पहले युकांई गिरफ्तार,वीडियो

Must Read

कोरबा। कोरबा जिला युवा कॉंग्रेस (शहर–ग्रामीण) द्वारा आज कोरबा प्रवास पर आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत नहीं, विरोध करने के लिए प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलते ही इन्हें घेराबंदी में पुलिस ने ले लिया। मख्यमंत्री आज जिला भाजपा के नए कार्यालय भवन का भूमिपूजन करने कोरबा आये थे।

किसानों की मौत पर जश्न नहीं, जवाब चाहिए…,किसान मर रहे हैं और कोरबा ज़िले में भाजपा कार्यालय बनाने के लिए आज पैसे और भूमिपूजन?यह संवेदनहीनता नहीं तो क्या है? जैसे नारों के साथ व लिखे पोस्टर लिए आगे बढ़ रहे युवा कांग्रेसियों को रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से राकेश पंकज जिलाध्यक्ष कोरबा शहर व ग्रामीण अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में युकांई शामिल हुए।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This