कोरबा के कन्हैया चौहान का निधन, 23 अक्टूबर को अंतिम यात्रा

Must Read

कोरबा । कोरबा अंचल के गांधी चौक निवासी एवं जलाराम भोजनालय के संचालक त्रिभुवन चौहान के छोटे भाई कन्हैया चौहान पिता स्व. नरसिंह चौहान का 67 वर्ष की आयु में 22 अक्टूबर को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

स्व. कन्हैया चौहान अपने पीछे पत्नी सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे घनश्याम चौहान व खुशाल चौहान के भाई थे। शांत, सहज, सरल, मृदुभाषी और धार्मिक प्रवृत्ति के कन्हैया चौहान का सामाजिक क्षेत्र में विशेष स्थान रहा।

उनकी अंतिम यात्रा गांधी चौक स्थित जलाराम भोजनालय निवास से 23 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 10:30 बजे निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की मौत, परिजनों को नहीं दी सूचना – परिवार का हंगामा; पुलिस जांच शुरू ,देखिए विडिओ

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के खरमोरा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान एक मरीज की...

More Articles Like This