कोरबा। कोरबा के नए सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने शहर पहुंचकर प्रभार संभाल लिया। इससे पहले सीएसपी चतुर्वेदी कवर्धा में डीएसपी आजाक/क्राइम के पद पर पदस्थ थे। पूर्व में वे एसडीओपी सुकमा व एसडीओपी दल्लीराजहरा (बालोद) रह चुके हैं। प्रभार संभालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान अनुविभागीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था के लिए अपराध नियत्रंण पर जोर देने को अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाएगी। अनुविभागीय क्षेत्र के थाना-चौकी में आमजन को जोड़ने के लिए सोशल पुलिसिंग पर जोर दिया जाएगा।
Latest News
हत्या या आत्महत्या ? जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला दो युवकों का शव,जांच में जुटी पुलिस।
कोरबा जिले के बाल्को थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो युवकों...















