“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 50 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई

Must Read

कोरबा।जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 14 मार्च 2026 को असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।


पुलिस को सूचना मिली थी कि इमली डुग्गू रेलवे कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश देकर अश्वनी यादव (38 वर्ष), पिता स्व. छौवरा यादव, निवासी इमली डुग्गू रेलवे कॉलोनी, थाना कोतवाली, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।


इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने गौ माता चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 वाहन चालकों के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

सक्ती: 20 हजार की रिश्वत लेते चंद्रपुर थाने का ASI गिरफ्तार, ACB बिलासपुर की बड़ी कार्रवाई,देखिए विडिओ

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एसीबी (ACB) बिलासपुर की...

More Articles Like This