कोविड वैक्सीन का अचानक हो रही मौतों से संबंध नहीं:ICMR और NCDC की रिपोर्ट में पुष्टि; 18 से 45 साल के लोगों की अचानक मौत पर स्टडी

Must Read

नई दिल्ली। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) ने अपनी हालिया स्टडी में यह स्पष्ट किया है कि कोविड वैक्सीन का अचानक हो रही मौतों से कोई सीधा संबंध नहीं है। यह अध्ययन विशेष रूप से 18 से 45 साल के आयु वर्ग के लोगों में अचानक हुई मौतों पर केंद्रित रहा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस रिपोर्ट की जानकारी दी। रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में उपयोग की गई कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी हैं। इनमें गंभीर साइड इफेक्ट के मामले अत्यंत दुर्लभ हैं।

स्टडी में यह भी कहा गया कि अचानक मौतों के कई अन्य कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इनमें अनुवांशिक कारण, जीवनशैली से जुड़ी आदतें, पहले से मौजूद गंभीर बीमारियां और कोविड संक्रमण के बाद होने वाली जटिलताएं शामिल हैं।

- Advertisement -
Latest News

दिल्ली में जलभराव के खिलाफ AAP का अनोखा प्रदर्शन, MCD सदन में नाव लेकर पहुंचे पार्षद,देखिए विडिओ

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी...

More Articles Like This