Sunday, February 15, 2026

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के काफिले की स्कॉर्पियो पलटी, ASI समेत तीन घायल; बाइक सवार फरार

Must Read

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-130 पर घूईचुआ गांव के पास सोमवार रात श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले का एक वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया।

काफिले में आगे चल रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार ASI दिलीप कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक आर. विनीत तिर्की और चालक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मंत्री का काफिला कोरबा से रायपुर की ओर जा रहा था। घूईचुआ के पास अचानक तीन बाइक सवार युवक काफिले के सामने आ गए। स्कॉर्पियो चालक ने उन्हें बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया, जिससे वाहन पलट गया। पीछे चल रही मंत्री की गाड़ी और अन्य वाहन सुरक्षित रुक गए, उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

सूचना मिलते ही पाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों को मामूली चोटें आई हैं। बाइक सवार तीनों युवक मौके से फरार हो गए।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि हादसा बाइक सवारों को बचाने की कोशिश में हुआ। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This