कोरबा में देर रात बवाल: निहारिका घंटाघर क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के व्यस्त इलाके निहारिका घंटाघर स्थित एक कपड़ा दुकान के सामने देर रात अचानक विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई।


घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर थाना और सिविल लाइन थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस की तत्परता से बड़ा विवाद टल गया।


मामले में पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।


वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में स्टंटबाजी पर पुलिस का शिकंजा, थार समेत कई वाहन रडार पर,देखिए विडिओ

कोरबा | 23 मार्च 2026जिले में सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस लगातार सख्त कदम...

More Articles Like This