कोरबा)नगर पालिक निगम कोरबा के बालको क्षेत्र में सड़क किनारे अनियंत्रित तरीके से लगाए जा रहे ठेला, गुमटी और फुटकर दुकानों के व्यवस्थित पुनर्स्थापन को लेकर नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने आयुक्त को पत्र लिखकर उचित कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बालको के विभिन्न चौक–चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर लंबे समय से फुटकर व्यवसायी दुकानें लगाकर स्थानीय अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करते आ रहे हैं।
लेकिन सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। विशेष रूप से परसाभाठा चौक, थाना क्षेत्र, सिविक सेंटर, बस स्टैंड, गायत्री मंदिर, बैंक परिसर और सेक्टर-05 मार्केट क्षेत्र में व्यवसायियों के कारण यातायात बाधित होता है।
















