कोरबा में लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ समाधान,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। जिला मुख्यालय कोरबा में 13 तारीख को लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक, विद्युत विभाग एवं न्यायालय से जुड़े विभिन्न मामलों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया। लोक अदालत के माध्यम से लंबे समय से लंबित कई प्रकरणों का त्वरित समाधान हुआ, जिससे पक्षकारों ने राहत की सांस ली।

लोक अदालत के दौरान सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान की गई, जिन्हें पाकर उनके चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। इसके साथ ही स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दवाइयों का स्टॉल भी लगाया गया, जहां लोगों की जांच कर आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। श्रद्धालुओं और उपस्थित नागरिकों के लिए खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार शर्मा तथा कुमारी डिंपल, विधिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय सुलभ कराने का प्रभावी माध्यम है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।

लोक अदालत के आयोजन से न केवल न्यायिक कार्यों में तेजी आई, बल्कि आम नागरिकों को भी न्याय प्रणाली के प्रति भरोसा मजबूत हुआ।

- Advertisement -
Latest News

⚠️ कोरबा में दो सड़क हादसे: युवक और शिक्षक की दर्दनाक मौत,देखिए विडिओ

कोरबा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक युवक और एक शिक्षक की मौत हो...

More Articles Like This