Monday, February 16, 2026

बड़ा रेल हादसा टला LIVE वीडियो…मची अफरातफरी,देखिए विडिओ

Must Read

देवघर: झारखंड में देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर गुरुवार को ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो मोटरसाइकिलें भी उसके नीचे दब गईं। जसीडीह से आसनसोल जा रही गोंडा-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन ने धान लदे ट्रक को पीछे से टक्कर मारी।

उस समय ट्रक क्रॉसिंग में पटरी पर खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय रेलवे फाटक पूरी तरह बंद नहीं था। इसी दौरान धान से लदा ट्रक फाटक पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन फाटक पर आ गई और ट्रक से टकरा गई। ट्रक कुछ दूरी तक घिसटता चला गया। मौके पर मौजूद मोटरसाइकिल सवार अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले, वहीं ट्रक चालक भी सुरक्षित उतरने में सफल रहा।

हादसे के कारण देवघर-गिरिडीह मुख्य सड़क पूरी तरह बाधित हो गई। क्षतिग्रस्त ट्रक और अन्य वाहनों के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच भी कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा, हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें आश्वस्त किया। सूचना मिलते ही आरपीएफ, स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This