महापौर संजू देवी राजपूत रहेंगी मुख्य अतिथि, कल होगा “मैं अनिकेत हूँ” नाटक का मंचन

Must Read

कोरबा। रोटरी क्लब कोरबा एवं महाराष्ट्र मंडल कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश का सुप्रसिद्ध हिंदी नाटक “मैं अनिकेत हूँ” का मंचन कल 21 मार्च 2026 (शनिवार) को राजीव गांधी ऑडिटोरियम (इंदिरा गांधी स्टेडियम) में शाम 7:00 बजे किया जाएगा।

इस अवसर पर कोरबा की प्रथम नागरिक, नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, अधिकारी एवं कला प्रेमी भी शामिल होंगे।

महाराष्ट्र मंडल रायपुर द्वारा प्रस्तुत इस नाटक का उद्देश्य कोरबा में रंगमंच की गतिविधियों को पुनर्जीवित करना तथा युवाओं को इस दिशा में प्रेरित करना है। यह एक चैरिटी शो है, जिसकी आय मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा पर खर्च की जाएगी।

आयोजन समिति ने सभी कोरबावासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खतरनाक ड्राइविंग पर शिकंजा, थार वाहन जप्त,देखिए विडिओ

कोरबा | दिनांक 20 मार्च 2026जिला पुलिस कोरबा द्वारा सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त...

More Articles Like This