सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के घटिया बयान से भड़का मीडिया जगत — कार्रवाई की उठी मांग

Must Read

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो ने पत्रकारों पर अभद्र और घटिया भाषा का प्रयोग किया।

📹 संबंधित वायरल वीडियो से मीडिया जगत में मचा जबरदस्त आक्रोश।

🗞️ सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों ने जताया विरोध और सौंपा ज्ञापन थाना प्रभारी बतौली को।

🧾 पत्रकारों ने एसपी सरगुजा के नाम मांग की — “वीडियो की जांच कर कठोर कार्रवाई हो।”

⚖️ पत्रकारों ने चेतावनी दी — “यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।”

💬 मीडिया कर्मियों का बयान — “ऐसे घटिया बोल समाज में पत्रकारों की गरिमा को ठेस पहुँचाते हैं।”

🖥️ प्रशासन से मांग — “साइबर सेल सक्रिय होकर भ्रामक व अपमानजनक सामग्री फैलाने वालों पर सख्त कदम उठाए।”

सीतापुर विधानसभा के पत्रकारों ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ की कार्रवाई की मांग।
क्या आपको यही शिक्षा मिली है। आकांक्षा टोप्पो क्या मर्यादा के सारी हदों को आपने पार कर लिया है ? आपके इस बयान से आपकी मानसिकता का पता चला गया जिसको खुद बात करने की तमीज ना हो वो समाज में जहर घोलने  के सिवाय  कुछ और नहीं कर सकती।
सरगुजा, 26 अक्टूबर 2025।
सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के पत्रकार आज सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के विवादित बयान के विरोध में लामबंद हो गए हैं। वायरल वीडियो में आकांक्षा टोप्पो द्वारा पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने से पत्रकार समुदाय में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

आहत पत्रकारों ने आज सरगुजा पुलिस अधीक्षक के नाम थाना प्रभारी बतौली को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें संबंधित वायरल वीडियो की जांच कर अभद्र शब्दों के प्रयोग के खिलाफ कड़ी एवं ठोस कार्रवाई की मांग की गई है।

पत्रकारों ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह के बयान समाज में पत्रकारों की गरिमा को ठेस पहुँचाते हैं। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे संगठित आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

पत्रकारों ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि ऐसे मामलों में साइबर सेल सक्रिय भूमिका निभाते हुए भ्रामक एवं अपमानजनक सामग्री फैलाने वालों पर सख्त कदम उठाए।

- Advertisement -
Latest News

हत्या या आत्महत्या ? जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला दो युवकों का शव,जांच में जुटी पुलिस।

कोरबा जिले के बाल्को थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो युवकों...

More Articles Like This